बाराबंकी, अप्रैल 9 -- हैदरगढ़। थाना क्षेत्र में भिटरिया मार्ग पर गुरुवार शाम मोटरसाइकिल के ऑटो से टकरा जाने से पिता पुत्री सहित चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पिता पुत्री को सीएचसी हैदरगढ़ से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हैदरगढ़ थाना के बारा गांव निवासी मो. शरीफ (26) पुत्र मो. यासीन अपने पुत्र मोहम्मद ऐश (4), पुत्री नाज बानो (6) एवं मौसेरी बहन बबली (24) पुत्री मो. कदीर को साथ लेकर असंदरा थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में दावत में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। गौरा मोड़ पर आगे चल रहे ऑटो के अचानक मुड़ जाने पर पीछे से बाइक उसमें टकरा गई। इसमें बाइक सवार सभी चार लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया। पिता-पुत्री की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.