गढ़वा, अप्रैल 30 -- गढ़वा। केतार थाना क्षेत्र के दूधमनिया घाटी के पास गुरुवार को मोटरसाइकिल और लूना की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दंपति घायल हो गए। घायलों में नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के मंगरदह गांव निवासी दिनेश राम औ उसकी पत्नी पूनम देवी शामिल हैं। दिनेश राम को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि दिनेश अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर केतार थाना अंतर्गत अपने रिश्तेदारी में गए हुए थे। वहां से लौटने के क्रम में दूधमनिया घाटी के पास एक लूना सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उससे दोनों घायल हो गये। यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल के धक्के से घायल आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां दिनेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज क...