जौनपुर, मार्च 19 -- खुटहन। मुबारकपुर गांव निवासी वृद्ध बैजनाथ गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी पत्नी चंद्रावती देवी के सिर से एक सहारा उठ गया। बैजनाथ गुप्ता बुधवार को दवा लेने के लिए मेडिकल कॉलेज गए थे। वहां से आटो में बैठकर घर आ रहे थे, तभी रास्ते में अचानक हुई दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बैजनाथ घर पर ही एक छोटी सी गुमटी में दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार की आर्थिक स्थिति संकट में पड़ गई है। मृतक का कोई पुत्र नहीं है। उनकी एक मात्र पुत्री माधुरी अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं। घटना की खबर मिलते ही वह गांव के लिए रवाना हो गई हैं। मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.