मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 10 -- मंसूरपुर। थाना क्षेत्र के हाईवे पर नावला कट के समीप मोपेड पर सवार होकर जा रहे पति-पत्नी को डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने डीसीएम चालक को पकड़ लिया है। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जडौदा निवासी 40 वर्षीय सोनू प्रजापति पुत्र ताराचंद व उसकी पत्नी ममतेश मोपेड पर सवार होकर मेरठ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नावला कट के समीप पहुंचे पीछे से आ रही डीसीएम ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को बेगराजपुर मेडिकल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। ममतेश की हालत गंभीर बताई है। थानाध्यक्ष आनंद देव मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने डीसीएम चालक को पकड़ लिया है। अभी कोई तहरीर नह...