गोपालगंज, अप्रैल 22 -- कुचायकोट। सासामूसा-दाहा नदी पुल के पास बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में तिनफेड़िया गांव निवासी गिरजा कुमारी, सुमन देवी और नरेंद्र कुमार साह शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जलालपुर पथ पर बाइक सवार घायल कुचायकोट। स्थानीय थाने के जलालपुर पथ स्थित कुर्म टोला के पास बुधवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान सेवरही गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, कई घायल, एक रेफर घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति क...