गोपालगंज, मई 3 -- कुचायकोट। स्थानीय थाने के रविवार को बेलवां एनएच 27 पर दो बाइक के आमने सामने हुई भिड़ंत में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में तमकुहीराज थाने के तिनफेडियां गांव के कुमकुम कुमारी, सुमन कुमारी व सुरेश कुमार शामिल है। तीनों को आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। --- सड़क हादसे में बाइक सवार दो जख्मी कुचायकोट। स्थानीय थाने के बघउच के पास रविवार को बाइक अनियंत्रित होने से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। यह भी पढ़ें- दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन घायल बाइक सवार घायलों में सेवरही गांव के सुरेन्द्र शर्मा व मोहन शर्मा शामिल हैं। ग्रामीणों के सहयोग सीएचसी में भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के लिए च...