अयोध्या, फरवरी 11 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुर निवासी रामतीरथ (20) बुधवार की सुबह बाइक से घर आ रहा था। हैदरगढ़ भिटरिया मार्ग पर सतरही गांव के समीप सड़क किनारे खड़े यहीं के निवासी मो. शरीफ (45) को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मो. शरीफ का एक पैर टूट गया। बाइक सवार भी घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...