हाथरस, फरवरी 20 -- दुर्घटना में दंपति हुए घायल, रिपोर्ट दर्ज। -(A) दुर्घटना में दंपति हुए घायल, रिपोर्ट दर्ज। सहपऊ। क्षेत्र के गांव उधैना नगरिया निवासी नौरंगीलाल ने कोतवाली में लिखित शिकायत की है। शिकायत में उसने लिखा है कि 26 जनवरी दोपहर 1.30 बजे उसका बेटा दिलीप कुमार एवं पुत्रवधु प्रियंका मोटरसाइकिल से आगरा जा रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल सादाबाद जलेसर मार्ग पर धर्मशाला चौराहा के पास जहावीर मन्दिर के पास पहुंची उसी समय उनकी मोटरसाइकिल को एक अन्य मोटरसाइकिल ने पीछे से टक्कर मार दी । टक्कर लगने से दोनों गंभीररूप से घायल हो गए । मौके पर मौजूद पुलिस एवं राहगीरों की मदद से दोनों का उपचार के लिए आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया । कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.