बाराबंकी, अप्रैल 2 -- त्रिवेदीगंज। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के अंतर्गत त्रिवेदीगंज चौराहा के पास कट पर गुरुवार की शाम लखनऊ राजापुर गांव निवासी अमरदीप शाहू पुत्र राम खेलावन शाहू अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। थाना लोनी कटरा अंतर्गत त्रिवेदीगंज चौराहे के पहले कट पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार इनकी बाइक से टकरा गई। इसमें बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। कार को मौके पर छोड़ कर चालक फरार हो गया। घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.