मोतिहारी, अप्रैल 5 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका बैरगनिया रोड में शनिवार की देर संध्या सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी हो गये। घटना ढाका थानान्तर्गत औरैया पुल के समीप की है। जख्मी युवकों में ढाका थानान्तर्गत चंदनबारा गांव निवासी सद्दाम हुसैन, राशिद आलम व ओबैदुल्लाह शामिल हैं। तीनों एक ही बाइक पर सवार हो चंदनबारा से ढाका की ओर जा रहे थे। ओरैया पुल के समीप आधे रोड में पूर्व से ह्यूम पाइप लगाने के लिए भारतमाला रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया था। आधे रोड से होकर आने जाने का रास्ता था। रात होने के कारण बाइक सवार युवक समझ नहीं पाये और गड्ढे में जा गिरे। घटना की सूचना पर आसपास के लोग वहां दौड़कर आये और तीनों को निकालकर इलाज के लिए ढाका अनुमंडलीय अस्पताल भेजे। घटना में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। जख्मी युवकों...