बेगुसराय, फरवरी 28 -- बरौनी। फुलवड़िया थाना क्षेत्र के राजेन्द्र रोड में शनिवार को अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से ठेला चालक घायल हो गया। ठेला चालक की पहचान फुलवड़िया निवासी लगभग 50 वर्षीय शंकर कुमार के रूप में हुई है। घायल का इलाज बरौनी के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...