दुर्घटना में जान गंवाने वाले बुजुर्ग की दूसरे दिन हुई पहचान
कन्नौज, जून 6 -- कन्नौज। जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अज्ञात बुजुर्ग की पहचान घटना के दूसरे दिन हो सकी। समाचार प्रकाशित होने के बाद मृतक के बेटे ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में यूपीटी के सामने तेज रफ्तार लोडर ने ओवरटेक के दौरान सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी थी। हादसे में छोटी टिलियां रंगियनपुर्वा निवासी रामश्री (55) समेत एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई थी। बुजुर्ग के पास कोई पहचान पत्र न मिलने से उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। शनिवार को छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के नौगांव निवासी सचिन यादव ने हादसे में अज्ञात बुजुर्ग की मौत की खबर पढ़ी। आशंका होने पर वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान अपने पिता बलवीर सिंह यादव 65 वर्ष के रूप में की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.