सीतामढ़ी, दिसम्बर 8 -- बथनाहा। शनिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के एनएच 22 स्थित रनौली चौक पर अज्ञात वाहन के ठोकर से जख्मी एक अपाचे सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बैरहा बराही निवासी श्याम कुमार राय के पुत्र देवराज निराला के रुप में की गई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन के बयान लेकर पोस्टमार्टम बाद शव को सौंप दिया। उधर, शव घर पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं परिजन का रो-रोकर बूरा हाल था। परिजनों ने बताया कि देवराज सब्जी लाने भुतही बाजार अपने मोटरसाइकिल से गया था। लौटने के क्रम में रनौली चौक पर किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। ज...