सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- चोरौत। चोरौत - मझौली एनएच 527 सी के चोरौत-भिटठामोड़ पथ पर चन्द्रसेना मोड़ के पास मंगलवार देर शाम एक बाइक बेकाबू होकर ट्रैक्टर से टकरा गयी। जिससे से बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चोरौत थाने के चौकीदार सपहा गांव निवासी चंदेश्वर राय पिता राजेन्द्र राय के रूप हुई। जानकारी के अनुसार वह थाना से ड्यूटी करके बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में वह ट्रैक्टर से टकरा कर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी की सूचना स्थानीय थाना को देते हुए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ विकास कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल चौकिदार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...