दुर्घटना में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
आगरा, मई 14 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में नगला खंजी के समीप गत 11 मई को दुर्घटना में घायल हुए वृद्ध की बदायूं में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर लौट आए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में मृतक के नाती ने नामजद ई-रिक्शा चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। सोरों कोतवाली में दी तहरीर में सायपुर माफी निवासी संजय कुमार पुत्र सियाराम ने बताया है कि गत 11 मई को तीन बजे उसके चाचा मोहर सिंह पुत्र खेमकरन, बाबा खेमकरन पुत्र टीकाराम एक ही बाइक पर सवार होकर कासगंज जा रहे थे, तभी नगला खंजी पर पेट्रोल पंप के निकट अचानक सड़क पर आए ई-रिक्शा के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां से रेफर किए जाने के बाद बाबा खेमकरन को बदायूं ले गए। जहां उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.