देहरादून, मार्च 29 -- रुड़की। सालियर चेक पोस्ट के समीप डंपर की चपेट में आकर घायल हुई स्कूटी सवार युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई है। युवती का देहरादून स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। 2 दिन पहले सालियर चेक पोस्ट के समीप युवती की स्कूटी स्लिप हो गई थी और वह डंपर की चपेट में आ गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...