दुर्घटना में घायल युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम का प्रयास
गोरखपुर, जून 22 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क दुर्घटना में घायल क्षेत्र के लालपुर टीकर स्थित बीस बिगहा निवासी बुद्धिराम निषाद की इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। आक्रोशित परिजन अस्पताल से शव लेकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ डांगीपार मार्ग पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। ग्रामीण दुर्घटना से जुड़े मामले में कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सहायता की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह भी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने किया विरोध विधायक ने अधिकारियों से भी आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस ने शव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.