आगरा, मार्च 17 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में बदनपुर गांव के समीप बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की सोमवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव गोयती निवासी 26 वर्षीय रूपेंद्र पुत्र छोटे लाल गत 15 मार्च को किसी कार्य से बाइक से सोरों गया था, वापस अपने गांव लौटते समय बदनपुर के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार देने के बाद रूपेंद्र को परिजन घर ले गए और निजी चिकित्सक से उपचार शुरू करा दिया। सोमवार की देर रात उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिवारीजनों की सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को कब...