सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया चौराहे पर सोमवार की देर शाम एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में से एक का इलाज लखनऊ स्थित पीजीआई के ट्रामा सेंटर में जबकि दूसरे का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दोनों के परिजन परेशान हैं।डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कादिराबाद निवासी वीरेंद्र गुप्त (23) पुत्र घनश्याम गुप्त के घर वैवाहिक कार्यक्रम है। सोमवार को कार्ड बांटने के लिए गांव के ही हर्षित (13) पुत्र गोपाल के साथ बाइक से चंद्रदीप घाट मार्ग से भवानीगंज की तरफ जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन गंभीर अभी वह भड़रिया चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि बेंवा से उतरौला की तरफ जा रहे एक ट्रक ने रौंद दिया। बाइक समेत दोनों को घसीटते ह...