बागपत, अप्रैल 6 -- बागपत। सड़क हादसे में घायल चांदनहेड़ी गांव निवासी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को गमगीन माहौल में शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस बीच मृतका की भतीजी का निकाह सादगी के साथ संपन्न हुआ। चांदनहेड़ी गांव के रहने वाले वहीद के भाई की बेटी का सोमवार को निकाह हुआ। रविवार देर शाम जहूरी अपने पति वहीद के साथ बड़ौत कस्बे में भतीजी की शादी के लिए कपड़े खरीदने गई थी। वापस आते समय बड़ौत-छपरौली मार्ग पर चांदनहेगी गेट के पास सामने से आ रहे अपाचे बाइक सवार युवक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। हादसे में जहूरी गंभीर रूप में घायल हो गई थी। जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, मृतका की भतीजी की सोमवार को बारात आई। परिजनों ने सादगी में ही निकाह करने के बाद बारात को विदा किया। बारात विदा होने के बाद जहूरी का शव सुपुर्द-...