बिजनौर, अप्रैल 25 -- बिजनौर। शहर कोतवाली की बेगावाला चौकी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग व्यक्ति ने तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर सौंपी है। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के गांव काजीवाला निवासी हाफिज अली नवाज (70) मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए हायर सेंटर ऋषिकेश ले गए, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- घायल मिठाई व्यवसाई की मौत यहां पिछले तीन दिनों से उनका उपचार चल रहा था।बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात उपचार के दौरान हाफिज अली नवाज ने दम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.