आगरा, अप्रैल 2 -- अमांपुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन विलाप करते हुए शव लेकर लौट आए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमांपुर के गांव नगला सीडर निवासी 32 वर्षीय विनय पुत्र बाबूराम गत 31 मार्च को बाइक से अमांपुर गया था, देर शाम घर लौटते समय नगला चौपारा गांव के समीप अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से रेफर किए जाने पर अलीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क...