बिजनौर, अप्रैल 25 -- नहटौर। सड़क दुर्घटना में घायल नहटौर थाने के फॉलोअर की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई। 16 अप्रैल को नहटौर थाने में फॉलोअर (रसोइये) के रूप में तैनात हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा निवासी हरि पुत्र घसीटा 60 वर्ष बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था। पुलिस के अनुसार हल्दौर रोड स्थित बेगराजपुर के पास बाइकों की आपसी टक्कर में हरि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए बिजनौर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। जहाँ उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने फॉलोअर हरि सिंह की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...