कानपुर, जून 14 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डेरापुर थाना क्षेत्र के डिलौलिया गांव का एक ट्रक चालक छतरपुर एमपी में शनिवार को हुई दुर्घटना में घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसको गांव लाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डिलौलिया गांव का रहने वाला पैंतीस वर्षीय अमरेश कुमार पुत्र रमेश चंद्र ट्रक चलाता था। गत13 जून को थाना बक्सवा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश में हुई दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहां से उपचार के बाद वापस लाते समय राठ हमीरपुर के पास उसकी मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित ट्रक सेंगुर नदी में गिरा, चालक की मौत रात में सीएचसी डेरापुर लाने पर वहां मौजूद डाक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घेषित कर दिया। उसका शव ग...