बाराबंकी, मार्च 9 -- निन्दूरा। सीतापुर जिले के थाना महमूदाबाद क्षेत्र में फतेहपुर मार्ग पर गुलारामऊ गांव के पास साइकिल सवार अधेड़ घायल हो गया था। उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। साइकिल मिलने के बाद परिजनों ने खोजबीन की। मृतक के शरीर पर चोट के निशान को देख कर परिजन अब हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के शैली किरतपुर गांव निवासी मोतीलाल मिश्र (47) पुत्र स्व. गंगाराम एक मार्च से गायब थे। उनकी तलाश का रहे परिजन महमूदाबाद कोतवाली पहुंचे और उनकी साइकिल देख कर पूछताछ की। इस पर पुलिस ने उन्हें बताया कि मोतीलाल मिश्र पुत्र स्व. गंगाराम मिश्र एक मार्च को सीतापुर के महमूदाबाद थाना क्षेत्र में फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर गुलारामऊ गांव जा रहे थे। इसी दौरान किसी बाइक ...