मेरठ, जून 19 -- मेरठ-हापुड़ हाईवे पर धीरखेड़ा के समीप बाइक सवार अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल ने गुरुवार दे रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र के खिचरा निवासी कासिम पुत्र सलीम छह जून को अपने साथी साहिब के साथ मुंडाली से बाइक से वापस घर लौट रहा था। मेरठ हापुड़ मार्ग पर धीरखेड़ा के समीप पीछे से आए किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें कासिम गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को एनसीआर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए दिल्ली स्थित जीटीबी अस्पताल ले गए। गुरुवार देर रात उपचार के दौरान घायल घायल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पिता सलीम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने पर रिपोर्...