भभुआ, मई 17 -- पेज तीन की खबर दुर्घटना में घायल किशोरी की वाराणसी में इलाज के दौरान हुई मौत वीते बुधवार की शाम आई तेज आंधी व तूफान के दौरान किशोरी हुई थी घायल भगवानपुर,एक संवाददाता। वीते बुधवार की शाम आई तेज आंधी व तूफान की वजह से भगवानपुर-चैनपुर पथ पर एक किशोरी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसकी रविवार की अहले सुबह ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी शिव मुनीराम (पूर्व वार्ड सदस्य) की 17 वर्षीय पुत्री सिंधु कुमारी बताई गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बीते बुधवार की शाम सिंधु कुमारी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने बड़े भाई अरुण कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बड़ी बहन बिंदु कुमारी उर्फ बिंदु देवी के गांव अमांव (जिगनी-मनीहारी) जा रही थी। इस दौ...