जौनपुर, अप्रैल 25 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी दुर्घटना में घायल 58 वर्षीय महेंद्र कुमार दुबे की ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान गुरुवार की शाम मौत हो गई। घटना की दुःखद सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मेडिकल स्टोर संचालक एवं एमआर का कार्य करने वाले महेंद्र गुरुवार की सुबह अपनी बाइक से पहनकर किसी कार्य से महराजगंज की तरफ जा रहे थे। एबीएस पुलिस चौकी महराजगंज के सामने पहुंचे थे तभी तेजगति से आ रहा दूसरा बाइक चालक जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सीएचसी महराजगंज में भर्ती करवाया। जहां स्थिति गम्भीर देख परिजन ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम पश्चात शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस...