बाराबंकी, फरवरी 16 -- निन्दूरा। घुघंटेर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान चौथे दिन मौत हो गई। इससे मृतक के घर में कोहराम मचा है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। घुंघटेर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गणेश मजरे टिकरा गांव निवासी गुड्डी देवी पत्नी कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया मेरे पति राकेश अपने चचेरे भाई अजय सिंह के साथ 12 फरवरी को लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद वह लोग घर लौट रहे थे। गांव के निकट ही बाबागंज बजगहनी मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने राकेश की बाइक में टक्कर मार दी थी जिसमें राकेश (50) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल को सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.