गिरडीह, अप्रैल 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पथ पर कर्णपुरा पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बेंगाबाद थाना के चौकीदार महेंद्र तुरी के 25 वर्षीय पुत्र दिलीप तुरी की धनबाद असर्फी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन बन गया था। मृतक की दो वर्ष पूर्व में शादी हुई थी। मौत के बाद मृतक अपने पीछे विवाहिता के अलावे दो बच्चों को छोड़ गया है। मृतक बेंगाबाद थाना क्षेत्र के हाड़ोडीह गांव का था। गांव में वह किराना की दुकान चलाता था। बताया जाता है कि गुरुवार को स्कूटी से एक अन्य साथी के साथ वे गिरिडीह की ओर जा रहे थे। इस बीच कर्णपुरा पेट्रोल पंप के पास एक अन्य स्कूटी से उसकी टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में चौकीदार का पुत्र गंभीर रुप ...