दुर्घटना में किसान की मौत पर बीमा कंपनी देगी पांच लाख
बस्ती, अक्टूबर 4 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन राकेश कुमार शुक्ला तथा सदस्य स्वाति पांडेय और शिल्पी श्रीवास्तव की पीठ ने किसान की दुर्घटना में मौत के मामले में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को पांच लाख रुपये बीमा राशि ब्याज समेत देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मानसिक कष्ट एवं अन्य खर्च के लिए 58 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने का भी आदेश दिया है। रुधौली थाना क्षेत्र के मुड़ियार गांव निवासी सूरजमुखी ने अधिवक्ता संजीव भट्टाचार्य के माध्यम से स्थायी लोक अदालत में याचिका दाखिल की थी। याचिका में बताया कि उनके पति रमेश की 12 अक्तूबर 2018 को मुंबई में लिफ्ट से गिरने के कारण मौत हो गई थी। घटना के संबंध में मुंबई में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मृतक का पंचनामा और पोस्टमार्टम भी कराया गया था。
मामले की जानकारी याचिका के अनुसार रमेश परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.