गोरखपुर, फरवरी 26 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के राघोपुर चौराहे के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के करमाजीतपुर निवासी रामलक्षन साहनी 20 फरवरी को चौरीचौरा जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे इको स्पोर्ट्स कार चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी दाहिनी जांघ की हड्डी टूट गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...