बाराबंकी, मार्च 12 -- हैदरगढ़। घर से बाइक से तहसील आ रहे त्रिवेदीगंज निवासी अधिवक्ता अरविंद को त्रिवेदी लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर थाना हैदरगढ़ क्षेत्र में बारा गांव के समीप कार चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए डाक्टर ने उन्हें डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी होते ही बार अध्यक्ष अचल कुमार मिश्र, संजय सिंह, कुंवर बहादुर यादव, शेखर मिश्र, विभोर गुप्ता व शोमिल शुक्ल आदि ने सीएचसी पहुंचकर साथी अधिवक्ता का हाल जाना। पुलिस ने बाइक को टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...