काशीपुर, मार्च 19 -- काशीपुर, संवाददाता। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण/द्वितीय अपर जिला जज रितेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले वन दरोगा के परिजनों को 37.50 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। यह राशि विपक्षी बीमा कंपनी द्वारा अदा की जाएगी। अमानगढ़ रेंज में तैनात 57 वर्षीय वन दरोगा श्रीपाल उर्फ राम सिंह 12 जुलाई 2024 को अपनी ड्यूटी पर थे। वह अपनी बाइक से काशीपुर-जसपुर नेशनल हाईवे पर वन चौकी मकोनिया जा रहे थे। रास्ते में राजा जी पेट्रोल पंप के पास वह लघुशंका के लिए रुके थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र राहुल कुमार ने थाना जसपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद मृतक की पत्नी और पुत्रों ने अधिवक्ता अब्दुल सलीम के माध्...