औरैया, जनवरी 3 -- आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिधूना पुलिस ने एक सड़क दुर्घटना से जुड़े मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना बिधूना से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय प्रथम निवासी हिमांशु भदौरिया पुत्र संजीव भदौरिया, मुकदमा संख्या 33/14 धारा 279, 337 और 427 आईपीसी में न्यायालय से वारंटी चल रहा था। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद अभियुक्त लंबे समय से हाजिर नहीं हो रहा था। उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ शनिवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.