जौनपुर, जनवरी 21 -- जौनपुर, संवाददाता। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए क्रिटिकल कॉरीडोर टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों के 15 थानों को इसमे शामिल किया गया है। इसमे एक सब-इंस्पेक्टर व चार कांस्टेबल होंगे, जिन्हें दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों को संभालने की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इनके पास सड़क हादसों के दौरान बचाव के तो सभी संसाधन होंगे ही दुर्घटनाओं की विवेचना भी इन्हीं के जिम्मे की गई है। यह टीम दुर्घटनाओं की वैज्ञानिक तरीके से जांच करने के साथ ही सड़क हादसों को रोकने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समितियों को रिपोर्ट सौंपेगी। साथ ही निर्माण एजेंसियों से भी तालमेल रखेगी। सेव लाइफ फाउंडेशन की ओर से भी जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमे सड़क हादसों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.