सुल्तानपुर, अप्रैल 8 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ क्षेत्र के बधूपुर गांव में किसान किरण गुप्ता ने विधायक से गुहार लगाते हुए अवगत करवाया कि उनके खेतों के बीचों-बीच विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जो दुर्घटना को दावत दे रहा है। ट्रांसफार्मर से निकलने वाली चिंगारियां एवं तकनीकी खराबियों के कारण उनके खेत में कई बार आग भी लग चुकी है, जिससे उनकी मेहनत से खड़ी की हुई फसल जलकर राख हो जाती है। इसके बावजूद न तो विभाग ने कोई मुआवजा दिया न ही ट्रांसफार्मर को हटाने की कोई पहल की। किसान ने बताया कि इस मामले में कई बार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला, कोई कार्रवाई नहीं की गई। विधायक से मांग करते हुए किसान ने कहा कि इसे तत्काल खेत से हटवाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सके।

हिंदी हिन्दुस्...