लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- शुक्रवार रात नगर के दुधवा रोड पर एक कार व बाइक की टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए। बाइक सवार एक पॉलीथिन में मांस लेकर जा रहे थे। जो सड़क पर फैल गया। शुक्रवार की रात नगर के सुभाषनगर सभासद आशुतोष शुक्ला अपने मित्रों के साथ कहीं जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक कार से टकरा गई। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक सवारों के पास मौजूद मांस की एक पॉलीथिन फटकर सड़क पर फैल गई। प्रत्यशदर्शियों के अनुसार सड़क पर फैला मांस प्रतिबंधित मांस बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिबंधित मांस को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। बाइक सवार मौके से फरार हो गए। सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पुलिस ने बरामद मांस को जांच के लिए लैब में भेज दिया है। वहीं बाइक सवारों की तलाश की जा...