आरा, फरवरी 6 -- सहार,संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय परिसर के मिट्टी जांच केंद्र में दुर्घटना के बाद बचाव व राहत को ले एनडीआरफ की ओर से आपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनडीआरफ बिहटा की नौवीं बटालियन की ओर से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को आपदा व सड़क दुर्घटना के दौरान त्वरित और सही बचाव की जानकारी देना था। एसआई संजीव कुमार ने दुर्घटना के बाद घायल व्यक्तियों को सुरक्षित तरीके से बचाने के विभिन्न उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में घबराने के बजाए सूझबूझ से काम लेना चाहिए। कार्यक्रम में सीपीआर देने की विधि की भी जानकारी दी गई। विशेष रूप से नदी तट क्षेत्र होने के कारण डूबे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकलने और प्राथमिक सहायता दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.