अल्मोड़ा, अप्रैल 29 -- अल्मोड़ा। डीएम अंशुल सिंह ने 29 मार्च को नागचूलाखाल सड़क पर चिंतौली गांव के पास हुए दुर्घटना के प्रकरण में मिजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसमें ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त ग्रस्त होने से दो की मौत हो गई थी। जबकि तीन घायल हो गए थे। डीएम ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एडीएम भिकियासैंण को जांच अधिकारी नामित किया है। दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर एक पक्ष के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हुई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.