दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फर नगर, अगस्त 1 -- छपार। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर अनियंत्रित कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए थे। जिसका मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है। मुजफ्फरनगर कोतवाली के सुभाषनगर निवासी सलीम पुत्र सगीर ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें उसने बताया कि बीते 22 जुलाई को उसका पुत्र जीशान अपने दोस्त गयूर पुत्र मंगता के साथ स्कूटी से देवबंद जाते समय बरला के पास गोशाला के पास गलत साइड से तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार चालक ने अनियंत्रित होकर स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे दोनों स्कूटी सवार युवक गंभीर घायल हो गए। चालक कार सहित फरार हो गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस के द्वारा घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। जहां पर गयूर उर्फ बुल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.