बगहा, जून 25 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। धनहा थाना क्षेत्र के धनहा-बांसी मुख्य मार्ग पर बांसी के पास एक तेज रफ्तार बाईक ने एक घोड़े को ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में घोड़े व बाईक सवार युवक दोनो की मौत मौके पर ही हो गई। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही हैं। मृत युवक की पहचान धवहीयां गांव निवासी राजा यादव के पुत्र गुड्डू यादव के रूप में हुई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोड़ू यादव बाइक से किसी कार्य से उत्तर प्रदेश से अपने गांव जा रहा था। यह भी पढ़ें- दुर्घटना : घोड़ा व बाइक सवार की मौत इसी दौरान धनहा-बांसी मुख्य मार्ग पर उसके बाइक की टक्कर एक घोड़े से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक वहीं गिर गया और उसकी मौके ...