हाथरस, जनवरी 30 -- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अतुल वत्स की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यातायात के नियमों का अनुपालन कराने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित पीडी, एनएचएआई को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक स्थलों पर हाई मास्क लाइट, बैरियर,चौड़ीकरण, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर साइनेज, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा हाई रिफ्लेक्टिव पेंट का कार्य गुणवत्तापूर्णढंग से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए रात्रि के समय समुचित प्...