दुर्घटनाग्रस्त कार से 290 पीस शराब बरामद मामले में प्राथमिकी दर्ज
गोपालगंज, जून 28 -- भोरे। भोरे-कटेया मुख्य पथ परशनिवार की सुबह शराब लदी कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी थी। इसके बाद कार से शराब लूटने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने थाने के रिखईबारी गांव के गोवर्धन साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें क्षतिग्रस्त कार से 290 पीस अर्थात 58 लीटर शराब बरामद होने की बात कही गई है। ------- शराब के साथ महिला गिरफ्तार भोरे। स्थानीय थाने की पुलिस ने 4.4 लीटर शराब बरामद के साथ खजुरिया जिउत छापर के सुरेन तिवारी की पत्नी बेइली देवी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News सोनपुर में ट्रैक्टर पर लोड 204 लीटर अंग्रेजी और 568 लीटर देसी शराब जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.