पूर्णिया, जून 24 -- रूपौली, एक संवाददाता। टीकापट्टी थाना पुलिस ने एक चार पहिया वाहन से 326.5 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गोरियर तेरासी टोला स्थित पुल के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही टीकापट्टी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में खड़ी कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब से भरे 29 कार्टन बरामद किए। बरामद शराब की कुल मात्रा 326.5 लीटर बताई गई है। यह भी पढ़ें- दुर्घटनाग्रस्त कार से विदेशी शराब बरामद, वाहन जब्त थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सफेद रंग की जायलो कार को जब्त कर लिया गया है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत आवश...