लातेहार, मार्च 11 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के सिकनी पिकेट के समीप बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। चंदवा पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार से कुल 92 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। हालांकि हादसे के बाद कार में सवार तस्कर मौके से फरार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर चंदवा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 87 पैकेट में भरा हुआ कुल 92 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार व गांजा को कब्जे में ले लिया है। मामले को लेकर आगे की कानूनी...