छपरा, अप्रैल 22 -- पुलिस पदाधिकारी को इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस व ई-डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट की दी गई ट्रेनिंग फोटो 10 भिखारी ठाकुर आर्ट एंड गैलरी भवन में ट्रेनिंग देते सीनियर एसपी विनीत कुमार, ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार तथा हेड क्वार्टर डीएसपी छपरा, हमारे संवाददाता । शहर के भिखारी ठाकुर आर्ट एंड गैलरी भवन में जिले के पुलिस पदाधिकारी को एक दिवसीय ट्रेनिंग दी गई। इसमें बताया गया कि इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस व ई-डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट कैसे तैयार करना है। सीनियर एसपी विनीत कुमार, ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी स्वीटी सिंह ने विशेष रूप से इन्हें जानकारी दी। यह पहल भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से हुई जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के डेटा का डिजिटलीकरण करके दुर्घटनाओं में कमी लाना और ...