हाथरस, मार्च 27 -- हाथरस। अब जिले में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गूगल मैप पर दुर्घटना स्थलों को फीड कियाजाएगा। जेएफडी के तहत इन स्थलों को फीड करने की कार्य योजना बनाई जा रही है। ब्लैक स्पॉट आने से पहले ये चालक को अलर्ट देंगे। वाहन का मध्यम गति से संचालन के लिए कहेगा। आला अफसरों की मौजूदगी में एक कमेटी बनाई जाएगी। ये कमेटी जेडएफडी के तहत मॉनिटरिंग करेगी। शासन स्तर से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हाथरस सहित प्रदेश के बीस जिलों में जेएएफडी यानि जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रीक्ट सिस्टम को जिले में लागू किया जाएगा। इस सिस्टम के तहत बरौस टोल प्लाजा, मुगलगढी, मीतई आदि स्थानों पर होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। इन स्थानों पर वाहन स्वामी वाहनों को खड़ा कर सकेंगे। अब लोनिवि के द्वारा ब्लैक स्पॉट को चिंहित करने के साथ का...