वार्ता, मई 10 -- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में सुपेला थाना पुलिस ने सिंप्लेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह और उनके पति केतन शाह के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई अदालत के निर्देश के बाद की गई। पुलिस से रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सुनील कुमार सोमन ने आरोप लगाया है कि ग्राम कोहका स्थित लगभग 0.10 हेक्टेयर भूमि को विवादमुक्त और पूरी तरह "क्लीन" बताकर आरोपियों ने 50 लाख रुपये में सौदा तय किया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक 13 मार्च 2023 को जमीन का एग्रीमेंट किया गया था तथा 10 लाख रुपये अग्रिम राशि के रूप में दिए गए थे। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में निकाय...