आगरा, जून 27 -- जम्मू रेल मंडल के मुकेरियां स्टेशन पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त करने, मार्ग परिवर्तन और शॉर्ट टर्मिनेशन की घोषणा की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस 2 जुलाई को जालंधर कैंट स्टेशन से चलेगी, जबकि दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस 30 जून को जालंधर कैंट स्टेशन तक ही जाएगी। इसके अलावा चेन्नई-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 25 व 28 जून को तथा श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई एक्सप्रेस 27 व 30 जून को मुकेरियां स्टेशन पर नहीं रुकेगी। पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस 25 से 29 जून तक और जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस 26 से 30 जून तक मुकेरियां स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यह भी पढ़ें- धनबाद होकर चलने वाली 4 एक्सप्रेस ट्रेनें 3 माह तक बदले मार्ग से चलेंगी, देखें नया रूट

हिंदी हि...